हीरोइन के घर पर चोरी से हड़कंप
- फोटो : facebook
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पी शर्मा के घर पर चोरी से हड़कंप मचा है। मिडडे की खबर के मुताबिक शिल्पी शर्मा अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन सोमवार को जब वह मुंबई के ओशिवारा स्थित अपार्टमेंट में अपने घर पर पहुंची तो तोड़-फोड़ देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं।
शिल्पी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने उनके घर से 17 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शिल्पी के मुताबिक अच्छी बात ये रही कि चोरों ने उनके और किसी सामान को हाथ नहीं लगाया।
ओशिवारा पुलिस के मुताबिक बुधवार को मामले की खबर लगी। पुलिस चोरी को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है। शिल्पी शर्मा बॉलीवुड की खूबसूरत और हुनरमंद अदाकाराओं में से एक हैं। सनी देओल की फिल्म 'जो बोले सो निहाल' के अलावा वे 'हीरोइन' और 'राइट या रोंग' फिल्में कर चुकी हैं।
शिल्पी के घर से चुराई गई रकम भले ही कम लगे, लेकिन वारदात ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चोर-बदमाशों के मन में कानून-व्यवस्था का इताना भी खौफ नहीं रह गया है कि अब हस्तियों के घर में चोरी करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं।