फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को धारदार हथियार से काटा, धड़ से अलग कर दिया सिर

Sat, 12 Aug 2017 12:32 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
सिरसा में घर में चारपाई पर सोई मां-बेटी को एक युवक ने कस्सी से काट डाला। दिल दहला देने वाली ये घटना वीरवार देर रात सिरसा जिले के गांव मूसली की है। इस घटना में बेटी की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मां सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही है।
विज्ञापन


घायल महिला की गर्दन, हाथ और सीने पर गहरे घाव हैं इसलिए उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर ने 24 घंटे के लिए उसे आईसीयू में अपनी निगरानी में रखा है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक मां-बेटी से बदला लेना चाहता था। पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई जगदीश की शिकायत पर आरोपी पवन कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शुक्रवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार गांव मूसली निवासी मूर्ति देवी व उसकी बेटी बिच्छू देवी वीरवार को घर में अकेली थी। मूर्ति देवी का पति कृष्ण कुमार अपने पुत्र धर्मपाल से मिलने रेवाड़ी गया हुआ था। रात को दोनों मां-बेटी घर में बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। देर रात करीब एक बजे मूसली निवासी पवन कुमार हाथ में कस्सी लेकर घर में घुस आया।
विज्ञापन


इसके बाद पवन ने कस्सी से चारपाई पर सोई बिच्छू देवी पर हमला कर दिया। कस्सी के वार से बिच्छू देवी की गर्दन कटकर अलग हो गई। बेटी की चीख सुनकर मां मूर्ति देवी जाग गई। उसने पवन का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो पवन ने कस्सी से मूर्ति देवी के हाथ, गर्दन और छाती पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ी। चिल्लाने और शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग उठे। ग्रामीणों को आता देख पवन  कस्सी फेंककर भाग गया। 
विज्ञापन

फाइल
ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बिच्छू देवी का चारपाई पर गर्दन कटा खून से सना शव देखा। मूर्ति देवी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरी हुए थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद घायल मूर्ति देवी को उपचार के लिए आस्था अस्पताल में दाखिल करवाया।

हत्या की सूचना मिलने पर ऐलनाबाद डीएसपी रविंद्र सिंह व ऐलनाबाद थाना प्रभारी सुभाष सुभाष कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिच्छू देवी के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल मुर्ति देवी के हाथ , गर्दन व छाती में कस्सी लगने से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में अपनी निगरानी में रखा है। अगले 24 घंटे मूर्ति देवी की जिंदगी के लिए अहम है।

पवन की बहन को भगा ले गया था बिच्छू देवी का भाई
चारपाई पर सोई मां-बेटी को कस्सी से बेरहमी से काटने के पीछे बदला लेने की भावना रही। पवन की बहन रचना को बिच्छू देवी का भाई धर्मपाल दो महीने पहले भगाकर ले गया था। पवन का मानना था कि इस काम में धर्मपाल का उसकी बहन बिच्छू देवी ने पूरा सहयोग दिया था। मूर्ति देवी व कृष्ण कुमार का भी रचना को भगाकर ले जाने में भूमिका रही।

इस कारण पवन पूरे परिवार से बदला लेना चाहता था। कृष्ण कुमार वीरवार सुबह पुत्र धर्मपाल से मिलने रेवाड़ी गया तो इसका पता पवन कुमार को चल गया। बिच्छू देवी व मूर्ति देवी को घर में अकेला पाकर पवन देर रात घर में कस्सी लेकर घुस गया। इसके बाद उसने बिच्छू देवी को मौत के घाट उतार दिया और घायल मूर्ति देवी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

चचेरे भाई के बयान पर केस दर्ज
शुक्रवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतका बिच्छू देवी के चचेरे भाई जगदीश कुमार का बयान दर्ज किया।  जगदीश ने पुलिस को बताया कि पवन कुमार उनके परिवार से बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने जबरन घर में घुसकर बिच्छू देवी की हत्या कर दी और मूर्ति देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने बयान दर्ज करके आरोपी पवन कुमार के खिलाफ जबरन घुसने, हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सुबह मृतका के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें