फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर में फंदे पर झूलती मिली डेयरी संचालक की लाश

Fri, 11 Aug 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नरेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना एमएम गेट की शीतला गली में शुक्रवार सुबह डेयरी संचालक का शव मिलने के बाद काफी हंगामा हुआ। शव पड़ोस में फंदे से लटका हुआ था। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोपहर में काली बाड़ी मंदिर के पास जाम लगा दिया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के जांच के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोला गया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि नरेश यादव उर्फ लाला (50) पुत्र मोहन लाल यादव का घर में ही बाड़ा है। परिवारीजनों ने बताया कि गुरुवार रात को नरेश घर में ही सोये थे। शुक्रवार सुबह 5:30 बजे उनका शव पड़ोसी नवीन गोस्वामी के घर की पहली मंजिल पर कमरे में पंखे के कुंडे से बंधे फंदे से लटका मिला। आरोप है कि नवीन ने घटना की जानकारी एक पड़ोसी को दी और परिवारीजनों के साथ फरार हो गया। नरेश यादव का शव मिलने के बाद परिवारीजनों में रोष फैल गया। 

उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि नवीन गोस्वामी अपने घर से उनके बाड़े की तरफ खिड़की निकलवा रहा था। गुरुवार को इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। इसी विवाद में हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 12 बजे तक अधिकारियों के नहीं आने पर परिवारीजन चौराहे पर एकत्र हो गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

वाहन चालकों से भी अभद्रता की गई

जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं हाथों में बैनर लिए हुए थीं। उन पर नवीन की गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्लोगन लिखे थे। सूचना पर थाना हरीपर्वत, कोतवाली, एमएम गेट की पुलिस पहुंच गई। लोगों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई। जाम के दौरान वाहन चालकों से भी अभद्रता की गई। दो घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब लोग माने और जाम खोल दिया। इसके बाद थाना का घेराव कर लिया। बाद में नवीन गोस्वामी, अशोक गोस्वामी और अंकुश गोस्वामी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत

एसओ ने बताया कि नरेश के शव का पोस्टमार्टम डाक्टर के पैनल से कराया गया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। शरीर पर कहीं भी चोट नहीं आई है। अब मुकदमे से हत्या की धारा को हटाया जाएगा। नरेश यादव चार भाई में सबसे छोटे थे। उसकी पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटा रजत और बेटी रागिनी है। उनके सिर से पिता का साया उठ गया। पिता की मौत हो चुकी है। मां गुड़िया देवी है। 
विज्ञापन

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

नरेश के परिवारीजनों ने बताया कि कई साल पहले नवीन गोस्वामी से उनका 600 गज जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मामला कोर्ट में भी गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नवीन ने पुलिस से सांठगांठ करके उनकी 300 गज जमीन ले ली थी। इसके बाद मकान बनवा लिया था। अब वह उसी मकान में खिड़की निकाल रहा था। पुलिस भी उनकी नहीं सुनती है। थाना भी उनके भवन में ही चल रहा है। नवीन के कहने पर कार्रवाई करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें