फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पुलिस का नया खेल, अब 'कटी चोटी' भी पहुंचाएगी जेल

Sat, 05 Aug 2017 04:16 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
चोटी कटने की वारदातों से संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आखिरकार नया कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसकी पहल आज संभल से हो गई। 
विज्ञापन


घर में महिला की चोटी कटने की सूचना देने वालों को ही पुलिस ने दबोचना शुरू कर दिया है। शुरुआत, यूपी के संभल से हुई है। यहां बहजोई थाना अंतर्गत के एक गांव में बच्ची की कथित तौर पर चोटी कटने की सूचना देने वाले बच्ची के चाचा और ताउ के खिलाफ अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है ।
विज्ञापन


बहजोई के थाना प्रभारी ब्रज मोहन गिरी ने बताया कि कल जेरोई हयातनगर गांव में पुष्पा  की चोटी कटने की जानकारी मिली । इस  मामले में अफवाह फैलाने के आरोप में लड़की के चाचा भिकन और ताउ नंद किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी शंकर छवि ने कहा कि यदि कोई जिले में इस तरह की गलत अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें