तेलंगाना में भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी एक जिला जज को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की।
एसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि रंगा रेड्डी जिला अदालत के 14वें अतिरिक्त जिला जज वैद्य वारा प्रसाद को एसीबी जस्टिस के समक्ष पेश किया गया। जज ने उन्हें 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें चंचलगुडा की सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
इससे पहले मंगलवार को मंगलवार को मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को तेलंगाना के सिरीसिल्ला जिले में तीन स्थानों पर और महाराष्ट्र में दो स्थानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में जज और उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों के आवासों पर छापेमारी में तीन फ्लैट के दस्तावेज, दो कार, घरेलू सामान, एक दोपहिया वाहन और करीब 38.16 लाख रुपये के बैंक जमा व फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।