फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर मोबाइल से चिपके रहने का कारण पूछा तो लड़की ने दे दी जान

Thu, 04 Aug 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के मंगलौर में एक लड़की ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली कि उसके घर वालों ने उससे दिन भर फोन से चिपके रहने का कारण पूछ लिया।
विज्ञापन


किशोरी के दादा-दादी ने उससे सवाल किया वह दिन पर फोन से क्यों चिपकी रहती है? तो वह इससे इतना छुब्‍ध हुई कि फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने बताया है आत्‍महत्या करने वाली किशोरी शब्दा की उम्र 16 साल थी जो ववर्नमेंट पीयू कॉलेज में पढ़ रही थी। किशोरी अपने दादा-दादी के घर में रहकर ही पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

पढ़ाई में कम, मोबाइल पर ज्यादा था ध्यान

किशोरी के दादा ने पुलिस को बताया है कि वह उनके यहां पढ़ाई करके उद्देश्य से ही रह रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐसा देखने को मिल रहा था कि वह ज्यादा से ज्यादा समय मोबाइल में लगाती थी और पढ़ाई के लिए कम समय दे रही थी।

इसीलिए उन्होंने उससे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर पूछताछ की और पढ़ाई में ध्यान देने के लिए कहा। इसी से वह तनाव में आ गई और आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या करने के दिन वह कॉलेज नहीं गई घर पर ही थी और जब घर वाले बाजार सब्जी लेने गए जो उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें