फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई सीखने जा रही थी किशोरी, दरिंदों ने गन्ने के खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

Thu, 27 Jul 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
खेत में रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बरेली के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी के साथ मंगलवार की दोपहर में गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर सिलाई सीखने जा रही थी।
विज्ञापन


किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिवारीजन पीड़िता के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।  मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन

किशोरी के दुपट्टे से ही उसका मुंह बांध दिया !

rape demo pic
पीड़िता के पिता के अनुसार दोपहर करीब दो बजे उनकी 14 वर्षीया बेटी गांव से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर सिलाई सीखने जा रही थी। साइकिल से जा रही किशोरी को दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो युवकों ने गांव के बाहर रोक लिया और उसी के दुपट्टे से मुंह बांधकर गन्ने के खेत में खींच ले गए। दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग निकले।

पीड़िता घर पहुंची तो उसकी दशा देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। किशोरी ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।  इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें