औद्योगिक नगरी में महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। बीते दिनों दबंग ने कक्षा आठ की छात्रा को हवस का शिकार बना डाला तो घर में अकेली महिला को देख घुसे मनचले ने दुष्कर्म का प्रयास किया। अलग अलग थानों की पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सेक्टर 55 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती है। किशोरी के मुताबिक 23 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह पड़ोसन आंटी के यहां से ठंडा पानी लेकर आई थी। खाली करने के बाद बर्तन वापस करने पड़ोसन आंटी को देने जा रही थी।
आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने किशोरी को पकड़ लिया और उठा कर एक पशु बाड़े में ले गया। पीड़िता की पिटाई कर हवस का शिकार बनाया और किसी से शिकायत करने पर परिवार सहित उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।