नीलगिरि इलाके के एक प्राथमिक स्कूल में हेडमास्टर ने पांचवीं कक्षा की एक छात्रा का कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की है और लड़की के पिता ने शनिवार को मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। गांव वालों के स्कूल में हेडमास्टर को घेरने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया।
सना अता गांव की पांचवीं कक्षा की छात्रा के पिता ने नीलगिरि थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल में हेडमास्टर ने उसकी बेटी के साथ यौन शोषण किया था। पिता ने कहा कि हेडमास्टर ने गुरुवार को कक्षा साफ करने के बहाने उसे बुलाया था। पिता ने प्राथमिकी में कहा , ‘‘जब लड़की कक्षा के अंदर गई तो हेडमास्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसने आगाह किया कि इसके बारे में किसी को ना बताए।’’
बहरहाल, लड़की ने शुक्रवार को अपने माता-पिता को घटना के बारे में बाताया और उन्होंने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई। नीलगिरी पुलिस थाने के प्रभारी नलिता मोदी ने कहा कि हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हेडमास्टर ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है।
(इनपुट, भाषा)