फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत: दलित को थप्पड़ मारने वाले पुलिसवाले पर हत्या का केस

Tue, 26 Jul 2016 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
वीएस पटेल - फोटो : timesofindia.com
विज्ञापन
गुजरात में एक दलित को थप्पड़ मारने वाले पुलिसवाले पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी पुलिसवाले गुजरात के मातीवेद इलाके में एक दलित को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पीड़ित के परिवार वालों ने आरोप लगाया ‌था कि आरोपी सब इंस्पेक्टर वीएस पटेल की पिटाई से ही महेंद्र मकवाना की मौत हुई है। इस बात को लेकर परिजनों ने आरोपी दरोगा पटेल पर रविवार को हमला भी बोल दिया था। इस हमले में पटेल बुरी तरह से घायल हो गया था और अब अस्पताल में भर्ती हैं।

पटेल पर एससीएसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच कर रहे असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एचआई सोलंकी ने कहा है कि मामले के पटेल के खिलाफ अभी तक हत्या के कोई सबूत नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं पैर पर लाठी लगने से हुई मकवाना की मौत

सूरत के पुलिस कमिश्‍नर ने कहा है कि पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक अधिकारी को इसकी जांच सौंप दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसी बीच मकवाना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ पैर में लाठी लगने से गंभीर चोंट का निशान सामने आया है जिससे शायद उसकी मौत हुई हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सूरत नगर निगम के डॉक्टरों से भी पोस्ट मार्टम कराने की बात कही है।

सब इंस्पेक्‍टर पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे पुलिस कमिश्नर ऑफ‌िस से लगी स्पेशल ब्रांच में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें