न्यायिक सेवा में ग्रुप सी और डी की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश पर एसटीएफ ने रविवार को 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। 13 लोगों को जहां पेपर आउट करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है तो वहीं बस्ती और मोदीनगर से क्रमश: एक व दो अभ्यर्थी को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया है।
एसटीएफ द्वारा पकड़े गए 13 लोगों में एक स्कूल के प्रबंधक भी शामिल हैं, जिनपर व्हाट्स एप से पेपर की तस्वीर बाहर भेजकर सही हल अभ्यर्थियों तक पहुंचाने और मुख्य अभ्यर्थी की जगह दूसरे (सॉल्वर)से पेपर दिलवाने जैसे गंभीर आरोप हैं।
बाकी में से कुछ पर दूसरे की जगह परीक्षा देने के तो कुछ पर केंद्र व्यवस्थापक से मिलीभगत कर परीक्षा की समय सीमा समाप्त होने पर सवालों के सही हल से कॉपी पूरी कराने का जिम्मा लेने का आरोप है। यह कार्रवाई एक दिन पहले इलाहाबाद में पेपर सॉल्वर गैंग के एसटीएफ के हत्थे चढ़ने की अगली कड़ी मानी जा रही है।
एसटीएफ के एडिशनल एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि खुफिया जानकारी से सतर्क एसटीएफ की टीम ने भटहट के बीएम सिंह मेमोरियल विद्यालय में परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधक संजय सिंह को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा।
गोविंदा कुमार
- फोटो : अमर उजाला
उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्स एप के जरिए पेपर की फोटो भेजने और बदले में सही जवाब मिलने के प्रमाण मौजूद थे। एक टीम ने शाहपुर के एक स्कूल में छापा मारा गया। यहां पर दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे एक शख्स को पकड़ा।
पढ़ें:- अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था, इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाया
साथ ही बाहर मौजूद असल परीक्षार्थी और सॉल्वर के सहयोगी को भी पकड़ लिया। इन लोगों को दूसरे स्थान पर ले जाकर की गई पूछताछ में एसटीएफ को कुछ और ऐसे लोगों की जानकारी मिली, जिन्होंने इस परीक्षा में गड़़बड़ी करने में भूमिका निभाई थी।
इसके बाद की छापेमारी में एसटीएफ के हत्थे 10 लोग और चढ़े, जिनमें सॉल्वर के अलावा कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से मिलीभगत कर परीक्षा का समय पूरा करने के बाद पेपर हल कराने के नाम पर मोटी रकम पकड़ी थी।