फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से फ्रीजर में रखा था मां का शव, वजह बेहद अजीब

Fri, 06 Apr 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता के बेहला इलाके में एक बेटा मां के शव को एक डीप फ्रीजर में रख कर उसके साथ बीते तीन साल से रह रहा था। इस घटना ने तीन साल पहले राबिनसन स्ट्रीट की घटना की यादें ताजा कर दी हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बीना मजुमदार नामक उस महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद कर उसके 43 साल के पुत्र शुभब्रत मजुमदार को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उसने पेंशन के लिए मां के शव को तीन साल तक फ्रीजर में रखा और अंगूठे के निशान लगातार पेंशन निकालता रहा। बेहला के पुलिस उपायुक्त नीलांजन विश्वास ने बताया कि बीना नामक उक्त महिला का शव वर्ष 2015 से ही डीप फ्रीजर में रखा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय थाने के अधिकारियों व कोलकाता पुलिस की एक टीम ने पड़ोसियों की शिकायत के आधार पर मजुमदार के मकान पर छापा मारकर फ्रीजर से महिला का शव बरामद किया।
विज्ञापन


उसी मकान में रहने वाले मजुमदार के पिता गोपाल से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मकान में वैसा ही एक दूसरा फ्रीजर भी मिला है। दोनों फ्रीजर पहली मंजिल पर थे। मजुमदार का परिवार निचली मंजिल पर रहता था।

सूत्रों ने बताया कि बीना व गोपाल भारतीय खाद्य निगम में नौकरी करते थे। उनका बेटा शुभब्रत एक चमड़ा कंपनी में नौकरी करता था लेकिन उसने पांच साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि मजुमदार ने अपनी मां के शव के संरक्षण के लिए भीतरी अंग निकाल दिए थे। शव के संरक्षण के लिए रसायनों का भी इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें