फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन फोन कर बहन ने भाइयों को बुलाया, फिर पति के साथ कराया ऐसा काम पुलिस भी रह गई हैरान

Tue, 10 Oct 2017 10:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक बहन ने अपने भाइयों को एक फोन किया, रात में चारों भाई कार से आए उन्होंने अपने जीजा और उसके परिवार के साथ ऐसा कांड किया कि आसपास के लोग हैरान रह गए। जानिए उन्होंने क्या किया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की है। बेलौहन का पुरवा गांव में रविवार देर रात बहन के फोन करने पर इलाहाबाद से कार से आए युवकों ने जमकर बवाल काटा। बहन की ससुराल पहुंचते ही हमला बोल दिया। 

पढ़ें:- करवाचौथ से पहले पत्नी को दिया 'मौत का तोहफा'

पति समेत ससुर और चचिया ससुर को घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तीन लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के झलवा की शांति देवी पुत्री बृजनारायण की शादी बेलौहन का पुरवा निवासी विक्रमादित्य से हुई है। रविवार को करवा चौथ पर्व के दौरान देर शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

नाराज शांति देवी ने देर रात अपने मायके वालों को सूचना दे दी। रात करीब डेढ़ बजे इलाहाबाद से शांति देवी के भाई व अन्य परिवारीजन दो कारों से आए और ससुरालियों पर हमला बोल दिया। विक्रमादित्य, उसके पिता विजय नारायण और चाचा अवधनारायण को मारपीट कर घायल कर दिया।

पढ़ें:- शराब के लिए रुपये न देने पर कलयुगी बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

शोर मचाने पर गांव के लोगों ने हमलावरों को घेर लिया। एक कार से चार हमलावर भाग निकले जबकि तीन को ग्रामीणों को पकड़कर बंधक बना लिया। इलाहाबाद से आए लोगों ने ही पुलिस कंट्रोल रूम को बंधक बनाए जाने की सूचना दी। 

इस पर 100 डायल पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद बंधक बने लोगों को थाने ले आई। शांति देवी की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ जबकि पति विक्रमादित्य की तहरीर पर पुलिस ने शांति देवी के मायके वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें