यूट्यूब पर अपनी गायकी से सनसनी मचाने वाली गायिका किंजल दवे उस समय दंग रह गई जब उन्हें सोशल मीडिया पर चल रही उनकी एक फोटो के बारे में पता चला।
फोटो में अंजान शख्स ने उन्हें अपनी पत्नी बनाया है। आरोपी ने ये तस्वीर किंजल की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर बनाई थी। अहमदाबाद मिरर वेबसाइट के मुताबिक मामला, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा तो हरकत में आई पुलिस ने आईपी अड्रेस की मदद से आरोपी की लोकेशन को ट्रेस कर लिया।
पढ़ें- गर्लफ्रैंड से शर्मनाक काम करवाता रहा, वीडियो बनाता रहा, भुगता अंजाम
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच (साइबर सेल) के एसीपी राजवीर सिंह जाला ने मिरर को बताया, आरोपी नीरज मकवाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शादीशुदा है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसने अपनी पत्नी की तस्वीर से छेड़खानी कर उसकी जगह किंजल दवे की तस्वीर लगा दी थी।