फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांडः जिस प्रॉपर्टी के लिए इंद्राणी ने खेला खूनी खेल, अब उसे करेंगी दान

Fri, 23 Jun 2017 01:45 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Indrani Mukerjee - फोटो : mid day
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल मर्डर शीना बोरा केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी प्रॉपर्टी को पीएम राहत कोष में दान करने का फैसला लिया है। जिस प्रॉपर्टी के लिए उन पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करने का आरोप है, अब वह प्रॉपर्टी भी उनके काम नहीं आएगी।
विज्ञापन


शीना बोरा की प्रॉपर्टी अब प्रधानमंत्री राहत कोष और इस्कॉन कोष के  दान में चली जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी प्रॉपर्टी को डोनेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने दोनों संस्थाओं (पीएम राहत कोष और इस्कॉन) को अपनी पूरी संपत्ति दान करने का मन बना लिया है।

इस मामले में वह आगली वीक में कोर्ट में अपनी विल समिट कर सकती हैं। मिड डे के मुताबिक इंद्राणी के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वह अपनी विल को दान करने की प्रक्रिया पूरी करेंगी। वह अपनी सारी प्रॉपर्टी दान करेंगी। जिसके बारे में उन्होंने पिछले दिसम्बर में कोर्ट में कहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंद्राणी और पीटर मुखर्जी दोनों अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में 2015 से जेल में बंद हैं। सीबीआई मर्डर केस की जांच के साथ पी चिदंबरम के अवैध रूप से की गई विदेशी पूंजी निवेश की भी जांच कर रही है। मामले में एजेंसी के सूत्रों से चिदंबरम के बेटे के बारे में कुछ जानकारी मिली है। जानकारी में चिदंबरम के बेटे कीर्ति के खिलाफ मर्डर की जांच में कुछ आपराधिक तथ्य सामने आए हैं। मामला 2007 का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें