फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 6 लोगों की मौत और 25 घायल

Wed, 17 Jan 2018 09:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : ani
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के सातकी में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस के खाई में गिर जाने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए। पुलिस ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


पश्चिम मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब मोहनपुर से सबंग जा रही उक्त बस शाम को लगभग सवा तीन बजे सड़क के किनारे बनी एक खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि अचानक सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इसमें घायल 25 यात्रियों को एक नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें