फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 के मास्टर माइंड अबु जुंदाल समेत सात को उम्रकैद

Tue, 02 Aug 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हथियारों का जखीरा पकड़े जाने के मामले में महाराष्ट्र की विशेष अदालत ने 12 दोष‌ियों में से सात को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अदालत ने दो अभियुक्तों को 14-14 साल का कारावास की सजा दी, जबकि तीन अभियुक्‍तों को आठ-आठ साल की सजा सुनाई।

म‌कोका के तहत जिन सात लोगों को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई में उनमें से एक अबु जुंदाल भी है। इससे एक दिन पहले अदालत ने सभी आरोपियों को 2006 में औरंगाबाद में ह‌थियारों के जखीरा इकट्ठा करने के लिए दोषी माना था।
विज्ञापन


अबु जुंदाल को मुंबई के 26/11 हमले के लिए भी दोषी पाया गया था। अातंकी अबु जुंदाल 26/11 हमले की योजना बनाने वाले मास्टर माइंड आतंकियों में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें