फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल के छात्र को पॉर्न दिखाने के बाद किया प्रताड़ित, प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 16 Sep 2018 09:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  प्रिंसिपल पुजारी का काम भी करता है।

विज्ञापन


उस पर आरोप है कि उसने मार्च माह में 14 साल के छात्र को स्कूल के स्टाफ रूम और प्रिंसिपल चैंबर में दो बार पॉर्न वीडियो दिखाई। इसके अलावा उसने छात्र को गलत तरीके से छुआ भी।  

पुलिस ने स्कूल के परामर्शदाता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उसे बच्चे ने दोनों बार पॉर्न दिखाए जाने की बात बताई थी। लेकिन उसने लड़के की मदद कर पुलिस को ये बात बताने की बजाय उसे चुप रहने के लिए धमकाया। प्रिंसिपल बीते दो हफ्ते से स्कूल नहीं आया है और परामर्शदाता भी फरार है।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार को सामने आया जब लड़के के माता पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकात दर्ज करवाई। वरिष्ठ इंस्पेक्टर सायाजी गवारे का कहना है, 'हमारी टीम प्रिंसिपल और परामर्शदाता को ढूंढ़ रही है। छात्र अभी कक्षा 9वीं में है, जब उसके साथ घटना घटी तब वह 8वीं कक्षा में था।'
विज्ञापन


नई कक्षा में प्रवेश करने पर बच्चा स्कूल जाने से मना कर रहा था। परिवार ने स्कूल जाने के लिए कई बार कहा पर वह नहीं माना। जब उससे पूछा गया कि वह क्यों नहीं जाना चाहता तो उसने घटना के बारे में सबकुछ बता दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें