फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए सजी खड़ी पत्नी को कर दिया दोस्त के हवाले

Tue, 10 Oct 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
मैनपुरी में थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव में करवाचौथ के दिन एक युवक ने अपनी पत्नी दोस्त के सामने परोस दी। महिला का आरोप है कि दरिंदे दोस्त ने पति की मौजूदगी में ही उसके साथ बलात्कार किया। और तो और सबकुछ अपनी आंखों से देखने वाले पति ने अपनी पत्नी को धमकी दी कि अगर इस बारे में मुंह खोला तो उसे और उसके भाई को जान से मार देगा।  
विज्ञापन


बताया गया है कि इटावा के एक गांव निवासी युवती की शादी 18 अप्रैल 2017 को थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के चार दिन बाद चौथी पर युवती घर चली गई। इसके बाद उसे कोई भी बुलाने नहीं गया। करवाचौथ के एक दिन पूर्व पति व उसके पिता उसे ससुराल लेकर आए थे। 

रविवार को विवाहिता करवाचौथ के त्योहार के लिए तैयार हुई। पूजा से पहले ही पति का एक दोस्त भी आ गया। दोस्त के आने के बाद पति ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे तमंचा दिखाकर दोस्त के साथ रात गुजारने को मजबूर किया। इसके बाद दोस्त और पत्नी को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दुष्कर्म

इसके बाद आरोपी ने विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। बाद में पति ने किसी को बात बताने पर महिला और भाई को जान से मारने की धमकी दी। सोमवार सुबह किसी तरह विवाहिता घर से निकल कर मां के पास पहुंची। उन्हें पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। 

जिसके बाद परिवारीजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। थाने में तहरीर देकर आरोपी पति व दुष्कर्म करने वाले दोस्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें