फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात हुई काली, अंदर से बंद था दरवाजा, खुला तो सहम गए परिजन

Sat, 21 Oct 2017 09:43 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं जिले के उघैती में थाने के ठीक सामने कुछ कदम की दूरी पर घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला भूदेवी की दिवाली की रात हत्या कर दी गई। हत्यारे घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और जेवर भी लूटकर ले गए। 
विज्ञापन


पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाला वृद्धा का पौत्र शुक्रवार दोपहर जब खाना देने वहां पहुंचा तो उसने शव देखा। वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था और दोनों हाथ बंधे हुए थे। हाथों की नसें कटी हुई थीं। हत्यारों का अभी सुराग नहीं लगा है। 

ये भी पढ़ें- म‌ह‌‌िला को दी ऐसी दर्दनाक मौत पहचानना भी मुश्क‌िल, हाथ पर ये नाम दे सकता है पता

उघैती थाने के ठीक सामने जिस मकान में 70 वर्षीय भूदेवी का शव मिला, वह जगह उघैती गर्वी कहलाती है। मकान में अकेली रहने वाली भूदेवी के पति जोरावर की मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे लालाराम और कल्लू अलग दूसरे मोहल्ले में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : डेमो फोटो
भूदेवी के लिए खाना रोजाना उनके बेटे या उनके बच्चे पहुंचाते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे पौत्र नीरज खाना देने पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। नीरज ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। 

नीरज ने जाकर चाचा लालाराम को बताया। लालाराम ने भी आकर कई बार आवाज लगाई। इस बीच आसपास के लोग जमा हो गए। फिर लालाराम दीवार कूदकर घर के अंदर पहुंचे तो उनकी मां भूदेवी बरामदे में चारपाई पर मृत पड़ी थीं। उनके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था।

ये भी पढ़ें- ‌द‌िवाली पर बुझ गया घर का च‌िराग, 4 बहनों के इकलौते भाई की न‌िर्मम हत्या, स्कूटी बनी वजह

हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं। खबर मिलने पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भूदेवी के छोटे बेटे लालाराम की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और लूटपाट की तहरीर दी गई है। लालाराम के मुताबिक हत्यारे 50 हजार रुपये नकद और सोने के पांच-छह जेवर लूटकर ले गए। 

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह व सीओ बिल्सी ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। परिजनों के मुताबिक भूदेवी की हत्या लूट के इरादे से की गई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें