फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर करने लगा रेप

Thu, 17 Mar 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • शोध छात्रा ने छात्र के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मुकदमा
  • बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमडी का छात्र है आरोपी, शोध छात्रा भी बीएचयू की ही
  • शादी का झांसा देकर तीन साल से कर रहा था यौन उत्पीड़न, तफ्तीश में जुटी लंका पुलिस
विज्ञापन
पीएचडी की छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बीएचयू में वो दोनों गए तो थे अपने सुनहरे भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए, लेकिन करने लगे वो सब कि शर्म आती है बताते हुए।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध बनारस हिंदू विश्व विद्यालय की एक शोध छात्रा ने बीएचयू के ही रेजिडेंट डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रियांस जैन के खिलाफ लंका पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोप है कि तीन साल पहले फेसबुक पर डॉ. प्रियांस से छात्रा की दोस्ती हुई थी। फिर प्यार और शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लंका पुलिस आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर की तलाश में जुटी है। 


झारखंड निवासी छात्रा ने तीन साल पहले बीएचयू के एक विभाग में पीएचडी के लिए दाखिला लिया। उसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती बीएचयू आईएमएस के त्वचा रोग विभाग के छात्र और सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले डॉ. प्रियांस से हुई। छात्रा का आरोप है कि डॉ. प्रियांस ने उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 
विज्ञापन


उन दिनों छात्रा नगवां स्थित एक निजी हॉस्टल में रहती थी। डॉ. प्रियांस ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसाया और उसका कमरा बदलवाकर उसे सामने घाट स्थित अपने एक परिचित के घर में रखवाया।
विज्ञापन

'शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध'

'नशे की गोली खिलाकर करता था रेप' - फोटो : demo
छात्रा जब सामने घाट रहने लगी तो डॉ. प्रियांस भी यहां आने-जाने और साथ रहने लगा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच, छात्रा को बीएचयू कैंपस में हॉस्टल आवंटित हो गया। बीते साल नवंबर में वह हॉस्टल में आकर रहने लगी। दोनों के बीच संबंधों में तब दरार आनी शुरू हुई जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया। 

तहरीर के मुताबिक डॉ. प्रियांस ने शादी से इनकार करते हुए उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा के साथ उसकी जोर-जबरदस्ती और बढ़ गई। आखिरकार मंगलवार की रात छात्रा ने लंका थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा ने कहा कि वह डॉ. प्रियांस को उसके किए की सजा दिलाना चाहती है। 

बता दें कि आरोपी मेडिकल छात्र राजस्थान के भीलवाड़ा के हरदा का रहने वाला है।

छात्रा ने ये भी आरोप लगाया कि डॉ. प्रियांस उसे जबरन कई तरह की टैबलेट खिलाता था। जिसके बाद वह अर्धचेतना की स्थिति में हो जाती थी। उसने इस मामले की शिकायत जनवरी में महिला हेल्पलाइन 1090 और बीएचयू में भी की थी। उसी के बाद से उसकी धमकी का सिलसिला तेज हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें