फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर हत्याकांड: नए मेडिकल बोर्ड ने सौंपी रिपोर्ट, मौत का रहस्य बरकरार

Sat, 28 Jan 2017 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Sunanda Pushkar
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय मौत का रहस्य अभी भी बना हुआ है। दरअसल जांच के लिए बनाए गए नए मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली की एसआईटी टीम को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में भी सुनंदा की मौत पर अंतिम रूप से कुछ नहीं कहा गया है। लंबे जांच के दौर से गुजर रहे इस हत्याकांड में पहले भी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, लेकिन कुछ ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया।

जहर से नहीं हुई थी मौत

Sunanda Pushkar
सबसे पहले अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने अपनी रिपोर्ट में साफ कर दिया था कि सुनंदा की मौत जहर से नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट एम्स के मेडिकल बोर्ड को सौंप दी थी, लेकिन कारण फिर भी बाहर नहीं आया। 

इसके बाद मार्च 2016 में एक नए मेडिकल बोर्ड गठन किया गया, जिसमें दिल्ली, चंडीगढ़ और पुडुचेरी के चार डॉक्टर शामिल हुए। लेकिन ये बोर्ड भी सुनंदा की मौत का कारण साफ नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन

होटल के कमरे में मृत मिली थी सुनंदा

तरार से पूछताछ
बताते चलें कि 17 जनवरी 2014 को 51 साल की सुनंदा दिल्ली के फाइव स्टार होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। सुनंदा की मौत के बाद थरूर सवालों के घेरे में आ गए थे। 
पहले तो इसे आत्महत्या का मामला करार दिया जा रहा था, लेकिन 2015 में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की गंभीर जांच शुरू कर दी। मामले में तारा मेहर ने भी पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें