खेत में शौच करने के लिए गई युवती को एक दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने रूह कंपाने वाली वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
घटना लखीमपुरखीरी के खमरिया इलाके की है। पीड़िता का आरोप है कि जब वो खेतों में शौच के लिए गई तो वहां पहले से ही मौजूद एक युवक ने उसे पकड़ लिया और धान के खेत में दरिंदगी की।
पढ़ें:- एक और निर्भया कांड, गैंगरेप के बाद महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार
पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके हाथ बांध दिए, उसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर दिया और फिर रेप किया। पीड़िता की आबरू लूटने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह से अपने हाथ पैर खोले और युवती घर पहुंची, तब घरवालों को आपबीती बताई। इस पर घर वाले उसे लेकर थाना पहुंचे और तहरीर देकर पूरी बात बताई।
पढ़ें:- शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ऐसा काम कि सहम गई वो
एसओ प्रमोद मिश्र ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। मेडिकल प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। मंगलवार को एक्सरे कराया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।