फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग किशोरी के पेट में हुआ दर्द, डॉक्टर से जांच कराई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 24 Sep 2017 11:46 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार हुई है। एक शादीशुदा युवक अपनी पड़ोस में रहने वाली दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी जब गर्भवती हो गई तब इसका खुलासा हुआ। पढ़िए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली 15 साल किशोरी जन्म से ही मानसिक रूप से अस्वस्‍थ है। उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है। वह अपने बड़े भाई के साथ रहती है। भाई के मुताबिक आरोपी उनका पड़ोसी है और शादीशुदा है। वह दो बच्चों का पिता भी है।

पढ़ें:-शादी का झांसा देकर रेप करता रहा भोजपुरी अभिनेता, फिर किया हैरान करने वाला घिनौना कांड

मानसिक रूप से अस्वस्‍थ किशोरी के साथ पड़ोसी युवक कई महीने तक बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इस हैवानियत का पता चला।
विज्ञापन

किशोरी को गर्भ ठहरने पर परिजनों को लगा कि वह किसी बीमारी की शिकार हो गई है, लेकिन डॉक्टरी जांच में उसके गर्भवती होने की बात पता चलने पर परिजनों को चिंता सताने लगी।

किशोरी ने पहले तो कई दिन तक कुछ नहीं बताया, लेकिन हाल ही में उसने परिजनों को आरोपी के बारे में बता दिया। किशोरी के भाई ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने के कुछ ही देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें