फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ से भागकर आई किशोरी से मदद के नाम पर दरिंदगी, पढ़िए आरोपी ने कैसे बुना वारदात का जाल

Fri, 28 Jul 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
यूपी के फतेहगढ़ से भागकर आई 15 वर्षीय किशोरी के साथ दिल्ली के गांधी नगर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला युवक पीड़िता को मदद के बहाने अपने घर ले आया। घर में लाकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने घर से बाहर निकलते ही शोर मचा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी 20 वर्षीय युवक को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक, फतेहगढ़ में किशोरी के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, सपना (15)(बदला हुआ नाम) परिवार यूपी के फतेहगढ़ में रहती है। सपना के मुताबिक, परिजन उसकी शादी करवाना चाहते थे। इसी बात पर उसने अपना घर छोड़ने की योजना बनाई। मंगलवार को वह घर से निकल गई और उसने दिल्ली आने वाली ट्रेन पकड़ ली।
विज्ञापन


बुधवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर किशोरी को आरोपी युवक मिला। किशोरी ने उससे मदद मांगी। आरोपी मदद के बहाने उसे अपने घर ले आया। घर लाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने भाई को छोड़ने रेलवे स्टेशन गया था, जहां उसे सपना मिल गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें