झारखंड के रामगढ़ जिले में एक छात्रा का हाथ और सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया है। छात्रा का शव बुरी तरह से छत विछत अवस्था में खून से सना था।
30 वर्षीय छात्रा की पहचान सोनाली मुमुरू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि छात्रा के हाथ काटने के बाद उसके सिर में किसी धारदार हथियार से 20 वार किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि सोनाली से पिछले कुछ सालों से लगातार छेड़छाड़ की जा रही थी। यह छेड़छाड़ सोनाली को स्कूल के समय से जानने वाला एक 35 वर्षीय शख्स कर रहा था। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।