फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जिंदा दफनाया, फिर उसी जगह चटाई बिछाकर रहा सोता

Tue, 07 Jun 2016 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पत्नी को जिंदा दफनाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
राजस्‍थान के एक शख्स ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की अाड़ में पत्‍नी को जिंदा दफना दिया। किसी को इस बात की भनक न लगे इसलिए वह रोज गड्ढे पर चटाई बिछाकर सोता था।पड़ोसियों की नजर में आरोपी शख्स स्वच्छ भारत अभियान में जोर-शोर से जुटा था।
विज्ञापन


मामला राजस्‍थान के राजस्मंध जिले के माजरागांव का है। इसका खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने कई दिन से लापता उसकी पत्नी के बारे में पूछा। आरोपी चंदलमल जैन ने पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी पांच हजार रुपए लेकर अपने मायके गई है। लेकिन इस बात पर उसे खुद पर भरोसा नहीं हुआ तो पुलिस में पत्नी की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
Trending Videos

पुलिस जांच में जुटी तो भाग गया मुंबई

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
मिड-डे के अनुसार, शिकायत के बाद पुलिस जैन की पत्नी तलाश करने लगी और लोगों से पूछताछ करने लगी तो वह पुलिस को जांच में मदद करने की बजाए मुंबई भाग गया।

आरोपी के मुंबई भागने पर पुलिस को शक हुआ तो उसे गिरफ्तार कर मामले में सख्ती से पूछताछ की तो सारी सच्‍चाई सामने आ गई। आरोपी जैन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से बीमार थी। वह उसकी दवा कराकर और देखभाल करके तंग आ चुका था इसलिए उसे मारने का प्लान बनाया।

उसने कुछ मजदूर बुलाकर शौचालय का गड्ढा गड्ढा खुदवाया। गड्ढा खुदने के बाद उसने मजदूरों को भगा दिया और फिर अपनी बीमार पत्नी को लेकर उस गड्ढे में लिटाकर उसके ऊपर मिट्टी डाल दी।
विज्ञापन

2013 में की थी युवती से कोर्ट मैरिज

- फोटो : Getty
आरोपी चंदनमल जैन सिर्फ अपनी पत्नी का कत्ल नहीं किया बल्कि लोगों को चकमा देने के लिए वह रोज उसी गड्ढे के ऊपर चटाई बिछाकर सोता था।

पुलिस के अनुसार, जैन ने 2013 में सरिता नाम की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। आरोपी जैन माजरा गांव में किराने की दुकान चलाता था। गांव के बहुत से लोग स्वच्छ भारत के तहत शौचालय बनवा रहे थे तो उसे लगा कि इस वक्त वह गड्ढा खुदवाएगा तो उस पर किसी को शक नहीं होगा।

सरिता पिछले एक साल से बीमार से और उसकी तबीयत ठीक नहीं हो रही थी। पिछले एक साल से वह बिस्तर पर लगी थी। इसी से परेशान होकर उसने सरिता को मारने का प्लान बनाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें