ब्रिटिश नागरिक रिचर्ड हैकल को 71 बच्चों के यौनशोषण के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। पेशे से टीचर रिचर्ड ने कबूल किया है कि उसने मलेशिया में बच्चों का यौनशोषण किया। वह मलेशिया के स्कूल में प्राइमरी के बच्चों को इंग्लिश पढ़ाता था।
द इंडिपेंडेंट अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, रिचर्ड ने ब्रिटेन की अदालत के सामने स्वीकार किया कि वह 200 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण कर चुका है।
उम्रकैद की सजा सुनते हैकेल भावुक हो गया और अपने कुकर्मों के लिए हाथ जोड़कर ईश्वर से माफी मांगने लगा। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी के बारे में कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं।