लाल घेरे में युवती के शरीर पर चोंट के निशान
- फोटो : MID-DAY
महाराष्ट्र के पुणे में कुछ लोगों द्वारा एक युवती से गुंडागर्दी करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अवारा लोगों के हमले से जख्मी हुई युवती की तस्वीर भी सामने आई है।
मिड-डे के अनुसार, पीड़िता अपने साथियों के साथ कार में थी तभी कुछ लोग आए और कहने लगे, 'तुम इस वक्त इतने छोटे कपड़े पहनकर लड़कों के साथ कैसे घूम सकती हो? पुणे में यह सब अलाउड नहीं है।'
इतना ही नहीं युवती को कार से बाहर खींचकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह जिस वक्त कार में अपने दोस्तों के साथ थी वह सुबह का समय था।
'दोस्त न होते तो हो जाता रेप'
युवती को पीटने के आरोप में गिरफ्तार हुए युवक
- फोटो : MID DAY
युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथ हुए इस बदतमीजी से काफी डर गई थी इसलिए कई दिन तक पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद उसने हिम्मत की कि उसे पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराना चाहिए। इसके बाद फिर उसने पुलिस में शिकायत दी।
युवती ने बताया कि वह अपनी दोस्त की शादी के लिए संगीत रिहर्सल के लिए सुबह करीब साढ़े पांच बजे लुल्लानगर के मेल सिग्नल से गुजर रही थी तभी उनके बगल से एक कार आई जिस पर काले सीसे लगे हुए थे। कार वालों ने उनकी कार पर लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया जिससे उन्हें कार रोकनी पड़ी।
युवती ने बताया कि कार सवार लोगों को उनके एक दोस्त ने टोका तो वह उसे पीटने लगे। इसके बाद कार से दूसरा आदमी उतरा और उसे कार से खींचकर बाहर निकाल लिया। पीड़िता ने बताया कि फिर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं लोगों की गुंडई से वही इतनी डर गई थी कि अगर उसके साथी बीच में नहीं आते उसका रेप भी कर दिया जाता।
पुलिस ने अब शिकायत के आधार पर दो लोगों अमित मुखेदकर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बाकी दो लोगों की तलाश है।