फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने खुद को लगाई आग, लड़की को भी जलाया

Sun, 31 Jul 2016 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुद्दुचेरी में 32 साल के एक सिरफिरे आशिक ने खुद को आग लगी ली और साथ-साथ आग लगाए हुए नाबालिग लड़की को भी गले लगा लिया। दरअसल,  इस तरह वह शख्स खुद के साथ लड़की को भी जलाकर मार देना चाहता था। घटना में जलकर लड़के की मौत हो गई। लड़की को गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल लड़की जिंपर हॉस्पिटल में भर्ती है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खुद को आग लगाने वाले शख्स का नाम जी सेनथिल था। युवक बेरोजगार था और नाबालिग लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की ने युवक के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।  इसी से दुखी होकर लड़के ने खुद को आग लगा ली।

 बताया जा रहा है कि सेनथिल शनिवार  को  लड़की के घर  चाकू और पांच लीटर  पेट्रोल लेकर गया था। घर में परिवार के अन्य सदस्य भी थे।  सिरफिरा युवक पिछले दरवाजे से घर में घुसा और  लड़की को अपने साथ कमरे में ले गया। कमरे में उसने खुद को आग लगा ली और लड़की को अपने गले लगा लिया।  बड़ी मुश्किल से कमरे से दोनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें