फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर ने शिवाजी पर किया विवादीत कमेंट, स्टूडेंट्स ने की पिटाई

Mon, 20 Mar 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई में एक प्रोफेसर पर लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। मीडिया की खबरों के मुताबिक प्रोफेसर ने शिवाजी की जयंती को साल में दो बार मनाए जाने पर कमेंट किया। उन्होंने ये कमेंट एक व्हॉट्सएप ग्रुप में किया जिसके बाद लोगों में रोष भर गया और वे प्रोफेसर का विरोध करने लगे। 
विज्ञापन


ग्रुप में प्रोफेसर ने सवाल किया कि साल में दो बार शिवाजी जयंती क्यों मनाई जाती है? हालात ये हो गए कि कॉलेज के छात्रों ने प्रोफेसर की पीट भी दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जा रही है। 

प्रोफेसर का नाम सुनील वाघमारे है, और वे खालापुर के केएमसी कॉलेज में कॉमर्स डिपार्टमेंट के हेड हैं। लोगों की नाराजगी है कि प्रोफेसर ने शिवाजी के व्हॉट्सएप ग्रुप में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

दरअसल, हिंदू कैलेंडर के मुताबिक शिवाजी जयंती 15 मार्च को मनाई जाती है। जबिक सरकार की ओर से ऑफिशियली जयंती 19 फरवरी को मनाई जाती है।

सरकार के मुताबिक इतिहास से मिली जानकारियों के हिसाब से उनकी जयंती इसी दिन मनाई जाती है। लेकिन प्रोफेसर ने इसी से जुड़ा सवाल प्रोफेसर ने कॉलेज के साथियों वाले ग्रुप पर15 मार्च को कर दिया। पुलिस ने उन्हें 16 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पुलिस ने कहा कि प्रोफेसर ने शिवाजी के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वे हिंसा भड़काने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें