प्रोडक्शन हाउस में अश्लील सीन फिल्माना चाहती मॉडल, लेकिन मालिक ने जब मना किया तो मॉडल ने क्राइम का रास्ता चुन लिया।
मामला, दिल्ली के मयूर विहार फेज एक का है। प्रोडक्शन हाउस चलाने वाले बुजुर्ग दंपति मॉडल से इतने परेशान हो गए की उन्हें अंत में कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
ब्लैकमेल कर रही थी मॉडल
अश्लील सीन फिल्माने से इन्कार करने पर एक मॉडल ने प्रोडक्शन हाउस कंपनी के मालिक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। प्रोडक्शन हाउस को बुजुर्ग दंपति चलाते हैं। दस मई को 40 हजार रुपए देकर उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने धमकाना नहीं छोड़ा।
आरोपी युवती उनसे तीन साल पहले एक क्लाइंट के जरिये मिली थी, लेकिन उन्होंने उससे ज्यादा संपर्क नहीं रखा। युवती कुछ माह पहले फिर मिली और बताया कि वह मॉडल बन चुकी है व सीडी का बिजनेस करती है। उसने उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ एक शार्ट फिल्म बनाने के लिए स्क्रिप्ट व एग्रीमेंट भेजा।