एक कैदी जेल के अंदर 50 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ा और फिर अपने गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। जानिए उसने ऐसा क्यों किया?...
घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी कल्याण यादव की लाश सोमवार दोपहर गमछे के सहारे जामुन के पेड़ पर जमीन से करीब 50 फुट ऊपर लटकती मिली।
ढाई घंटे की जद्दोजहद के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से शव को नीचे उतारा जा सका। कैदी पेड़ पर चढ़ता रहा और उसे किसी ने देखा नहीं, इसको लापरवाही मानते हुए बंदी रक्षक संजीव को निलंबित कर दिया गया है।
पढ़ें:- पत्नी और ससुर से तंग आकर युवक ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी कहानी
बदायूं के कुंवरगांव निवासी कल्याण पुत्र चंद्रपाल यादव ने सितंबर 2005 को अपनी भाभी ओमवती की गला रेतकर हत्या कर दी थी और तीन साल की भतीजी क्रांति को गायब कर दिया था।
उनके शरीर बरामद नहीं हो सके थे, सिर्फ बाल मिले थे। कोर्ट ने 14 जुलाई 2009 को कल्याण यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जेल अधीक्षक केदारनाथ के मुताबिक 25 मार्च 2012 को बदायूं से कल्याण सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। सर्किल चार की बैरक नंबर चार में उसे रखा गया था।