फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः स्कूल में मीट बनवाया, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड

Sat, 12 Aug 2017 11:27 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
महराजगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखिमा थरूआ में मीट पकाए जाने के मामले में दो शिक्षकों पर गाज गिरी है।। विद्यालय में 9 अगस्त को मीट पकाए जाने पर ग्राम प्रधान समेत गांव के लोगों ने हंगामा किया था। इसपर बीएसए ने सदर बीईओ और एमडीएम समन्वयक से मामले की जांच कराई। शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत सहायक अध्यापक को सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखिमा थरूआ में 9 अगस्त को दिन में बच्चों की पढ़ाई के दौरान ही किचन में मीट पकाया जा रहा था। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने प्रधान को दी। गांव वालों के साथ प्रधान स्कूल पहुंचे तो मीट पकाया जा रहा था। उन्होंने इसकी सूचना बीएसए को दी। बीएसए स्कूल पहुंचे और उन्होंने शिक्षकों से पूछताछ की।

बीएसए सदर बीईओ राजेश कुमार और मिड-डे मील समन्वयक शैलेंद्र वर्मा को मामले की जांच सौंप दी। जांच में स्कूल में मीट बनने की बात सही निकली। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक गौरीशंकर पटेल और सहायक अध्यापक चंद्रभान गुप्ता को निलंबित कर दिया है।  
विज्ञापन


बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि स्कूल की रसोई में अपनी मर्जी से मीट पकवाना मनमानी के दायरे में आता है। सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य न होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी शिक्षकों को चेतावनी दी कि दायित्व निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें