एक पुलिसवाला अपनी जान की परवाह किए बिना 10 किलो का बम कंधे पर उठाकर एक किलोमीटर तक भागा और ऐसा कर उसने 400 बच्चों की जिंदगियां बचा लीं।
मामला, मध्यप्रदेश के सागर जिले के चितोड़ा गांव का है। एक हैड कांस्टेबल को चितोड़ा गांव में स्थित स्कूल के पास 10 किलो का बम मिलने की सूचना मिली थी, जिसे उस पुलिसवाले ने वहां से कंधे पर उठाकर खाली जगह तक ले गया और ऐसा कर उसने 400 बच्चों की जान बचा ली।
इंडिया डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक पुलिसवाले की पहचान हेड कांस्टेबल अभिषेक पटेल के रूप में हुई है। उसने पत्रकारों को बताया कि उसका मकसद सिर्फ उस बम को स्कूल और रिहायशी क्षेत्र से दूर ले जाना था। बम को लेकर भागते समय कांस्टेबल का 12 सेकंड का वीडियो भी वायरल हो गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह की है। गांव के स्कूल में करीब 400 बच्चे मौजूद थे। इसी बीच पुलिस को स्कूल के बाहर बम होने की सूचना मिली। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि एक पुलिसवाले ने बम को देखा और हमें बोला गया कि स्कूल को बंद कर दो।