फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था घिनौना काम, हैरत में पड़ गई पुलिस 

Sun, 15 Oct 2017 09:38 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच बच्चों की मां का गांव के ही एक शख्स से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला के पति को इस बारे में पता चला गया। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के साथ ऐसा घिनौना कांड किया कि पुलिस भी हैरत में पड़ गई। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। गंगोह के गांव रंधेड़ी में हुई किसान मांगेराम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी हत्यारोपी पत्नी सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमी अभी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

पढ़ें:- इतने दिन तक घर में सड़ते रहे बाप-बेटे के शव कि खून भी सूख गया, फिर ऐसे हुआ खुलासा

बता दें कि एक सप्ताह पूर्व गांव रंधेडी निवासी 30 वर्षीय किसान मांगेराम पुत्र कालू राम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वह अपने ही घर में मृत अवस्था में पड़ा मिला था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में गांव के ही कंवर पाल पुत्र अतर सिंह ने मृतक की पत्नी सुमन पर ही अवैध संबंध के चलते अपने प्रेमी अनिल के साथ मिलकर मांगेराम की हत्या करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
Trending Videos

हत्या - फोटो : File Photo
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी सुमन को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया है। कोतवाल के अनुसार सुमन ने ही अपने प्रेमी अनिल के साथ मिलकर मांगेराम की गला दबाकर हत्या की थी।

पढ़ें:- पत्नी के थे अवैध संबंध, पहले पीटा, फिर किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई हैरान

कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में बताया कि उसके पति के नाम करीब 40 बीघा जमीन है। वह और उसका प्रेमी अनिल उक्त जमीन को बेचकर कही दूर जाकर घर बसना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पहले मांगेराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। योजना के तहत ही अनिल और सुमन ने हत्या की।

उधर, अपने पति की हत्या करने की आरोपी सुमन पांच बच्चों की मां है। जबकि उसके प्रेमी अनिल के भी दो बच्चे हैं। अनिल की पत्नी उसके प्रेम प्रसंग के चलते ही करीब 6 माह पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। उधर,  सुमन की गिरफ्तारी  के बाद अब उसके पांच बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उसके नाना-नानी को सौंपी गई है।  
विज्ञापन

मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA
आरोपियों ने मांगेराम के कत्ल के लिए फुल प्रुफ योजना तैयार की थी। सुमन को उम्मीद थी कि परिजन और ग्रामीण उसकी बातों पर यकीन कर लेंगे और मांगेराम का दाह संस्कार कर दिया जाएगा। 

मांगेराम का गला भी इस तरह से दबाया गया था कि उसके गले पर उस वक्त कोई निशान तक दिखाई नही दे रहे थे। लेकिन परिजनों और ग्रामीणों को उसके अनिल के साथ संबंधों की भनक पहले ही लग चुकी थी। इसीलिए मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दे दी गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें