फेसबुक पर दोस्ती कर लव, सेक्स और धोखे का एक और मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो युवती से फेसबुक में बातचीत बढ़ाई फिर धीरे-धीरे प्यार का ढोंग रच उससे 4 महीने तक ज्यादती करते रहा।
मामला भोपाल का है, जहां आईटीआई की छात्रा से दोस्ती करने के बाद युवक ने शादी तक का लालच दे डाला। युवक के प्यार में डूबी छात्रा को क्या पता था कि आने वाला कल कितना खौफनाक होेने वाला है। अब पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।