फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर पहले गायब हुई युवती बरामद, गुजरात में ये करने को मजबूर हुई पीड़िता

Thu, 10 Aug 2017 06:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दादरी नगर के रेलवे रोड स्थित एक कालोनी से युवती को दादरी पुलिस ने एक साल बाद बरामद किया है। युवती ने गुजरात में शादी कर ली। बीस साल उम्र होने का सबूत पुलिस को दे दिया है, जिस युवक से शादी की है, उसके साथ ही रहने की जिद कर रही है। जबकि एक साल पहले इस लड़की की उम्र 14 साल बताते हुए परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। न्यायालय में युवती के बुधवार को बयान होंगे। फिलहाल युवती को महिला थाने भेज दिया है।       
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी पुलिस ने बुलंदशहर के एक गांव निवासी व्यक्ति का परिवार दादरी की एक कालोनी में रहता था। युवती की मां मजदूरी करती थी। मां के साथ ही सुनील नाम का युवक मजदूरी करता था। एक साल पहले युवती गायब हो गई। पुलिस ने युवती की गुम होने की सूचना दर्ज की थी। युवती की उम्र 14 साल बताई गई थी। 

एक साल बाद दादरी पुलिस ने युवती को बरामद किया है। युवती गुजरात में एक युवक के साथ रह रही थी। दोनों दादरी से भागकर गुजरात गए थे। वहां पर दोनों ने मंदिर में शादी की। शादी करने के बाद मजदूरी कर भरण पोषण कर रहे थे। इसी बीच दादरी पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर दादरी पुलिस युवती को बरामद कर ले आई। 
विज्ञापन


युवती का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। युवती ने अपना आधार कार्ड पुलिस को दिखाया है, जिसमें युवती की उम्र 20 साल है। युवती ने अपने पति के साथ ही जाने की इच्छा जाहिर की है। युवती की मां व अन्य परिजनों की पुलिस तलाश कर रही है। मंगलवार को युवती के बयान न्यायालय में नहीं हो पाए। बुधवार को बयान होंगे। फिलहाल युवती को महिला थाने में रखा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें