अमर उजाल ब्यूरो
हरदोई।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कैरमेर निवासी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कैरमेर निवासी धर्मेंद्र (25) का शव गुरुवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित दुर्गा माता मंदिर के निकट नीम के पेड़ पर लटका पाया गया। उसने अपनी ही पैंट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मंदिर में सफाई करने पहुंची पुजारी रामचेला की पत्नी ने शव देखकर धर्मेंद्र के परिजनों को सूचना दी। इस पर उसके परिजन वहां पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र चाट का ठेला लगाता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई धीरज ने बताया कि धर्मेंद्र शराब पीने का लती था। इससे उसका विवाह भी नहीं हुआ था। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
- युवक ने फांसी लगाकर दी जान
- शराब पीने का था लती, चार भाइयों में था सबसे बड़ा