जिस तकनीक से 21 वर्षीय युवक अपराधियों को पुलिस से पकड़वाता था उसी तकनीक का इस्तेमाल कर वह अपनी प्रेमिका के लिए चोर बन गया। चोरी से पैसे कमाकर वह अपनी प्रेमिका को खुश करने की कोशिश में जुटा था ताकि प्रेमिका उससे शादी करने के लिए राजी हो जाए।
मुंबई पुलिस ने आरोपियों का नकली ग्राहक बनकर चेन स्नैचिंग करने वाले गैंग का पर्दाफास किया है।
मिड-डे के अनुसार, मुंबई के मलाड में एक रेस्टोरेंट से पुलिस ने चेन स्नैचिंग गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल थी। इस गैंग में पुलिस का एक मुखबिर भी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
बिट्टू की बाइक में बैठकर प्रेमिका पूनम करती थी स्नेचिंग
demo pic
गैंग में शामिल लोगों की पहचान धनराज मेघनाथन उर्फ बिट्टू, उसकी प्रेमिका पूनम विष्णु गौरव, मंगेश काशीनाथ कड़ेकर और किरन हरीश शर्मा के रूप में हुई है। धनराज उर्फ बिट्टू पुलिस का मुखबिर था जो गैंग में शामिल था।
बिट्टू ने पुलिस को बताया कि वह चरस सप्लाई करने का काम करते थे और कभी-कभार चैन स्नेचिंग भी कर लेते थे। ड्रग सप्लाई से जो पैसा मिलता उससे वे लोग अच्छे कपड़े, अच्छा खाना और नशीले पदार्थ खरीदते थे। बिट्टू ने बताया वह ये सब काम अपनी प्रेमिका पूनम को खुश करने के लिए करता था।
बिट्टू ने बताया कि वह बाइक में पीछे पूनम को बैठाकर शहर की गलियों में निकलता था। वह बाइक संभालता और पूनम झपट्टा मारकर महिलाओं की चेन छीन लेती थी। पूनम लोगों से बाइक में बैठे-बैइे ही सेलफोन भी छीन लेती थी।
आरोपियों पास से पुलिस ने एक सोने की चेन और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।