फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए की छात्रा ने अपने पांच साल पुराने ब्वॉयफ्रेंड को चाकू से गोदा

Tue, 07 Jun 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विभाष और योगेश्वरी की फाइल फोटो - फोटो : freepressjournal.in
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में स्नातकोत्‍तर की पढ़ाई कर छात्रा ने चाकू से गोदकर अपने ब्वॉयफ्रेंड का कत्ल कर दिया। छात्रा योगेश्वरी अपने प्रेमी विभाष की चाल-चलन से परेशान थी।
विज्ञापन


फ्री पोस्ट जर्नल के अनुसार, भोपाल के साकेत नगर इलाके में घर में सो रहे ब्वॉयफ्रेंड के सीने में कई वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी छात्रा को लग रहा था कि उसका दोस्त उससे चीटिंग कर रहा है तो उसे सोते वक्त मौत के घाट उतारने का फैसाला किया, ता‌कि वह खुद को बचा नहीं पाए।

अपने प्लान के तहत योगेश्वरी ने एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से हत्या के लिए चाकू मंगाया था। गर्लफ्रेंड के हमले में मारा गया युवक विभाष प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे को पांच साल से प्यार कर रहे थे

- फोटो : demo pic
पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय युवती योगेश्वरी उर्फ मंटू 32 वर्षीय विभाष से पिछले पांच सालों से रिलेशन में थी। मंटू तिमरनी की रहने वाली थी और पिपलानी में भेल की कॉलोनी में रह रही थी। दोनों पिछले चार साल से एक साथ रह रहे थे।

कुछ दिन बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गई। दोनों फिर अलग रहने लगे। विभाष से दोस्ती करने से पहले मंटू ने जो उम्मीद रखी थी उसी के अनुसार, उसने विभाष पर शादी करने दबाव बनाया। लेकिन विभाष ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया।

इसके बाद मंटू ने चालाकी से अपने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए ठानी। मंटू ने आपस में समझौता करने की बात कहकर विभाष के घर पहुंच गई। दोनों में काफी देर बातचीत हुई और दोनों एक दूसरे की शर्तें मान लीं। इसके बाद विभाष सोने लगा तो अपने साथ चाकू लेकर गई मंटू ने सोते वक्त विभाष के सीने में चाकू भोंक दिया। विभाष की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि विभाष की हत्या के बाद रात भर उसके शव के साथ रही और सुबह वहां से अपने घर वापस आ गई।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि अपने प्रेमी का कत्ल करने के बाद मंटू ने आत्महत्या की कोशिश की और खुद पर कई चाकू मारे। इसके अलावा वह पिपलानी के कुआं में भी कूदी लेकिन वहां से भी जिंदा बच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें