फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के युवकों ने वृंदावन में सिपाही से की मारपीट

Tue, 15 Mar 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा

सार

  • सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दर्शन के लिए जा रहे थे कार सवार
  • सिपाही ने गाड़ी पार्किंग में खड़ी करने को कहा तो हुआ विवाद
विज्ञापन
वृंदावन में सिपाही से मारपीट - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णनगरी वृंदावन आए दिल्ली के युवकों से सिपाही ने गाड़ी को साइड में लगाने को कहा तो युवकों ने सिपाही को पीट दिया।
विज्ञापन


यूपी के मथुरा में वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर दिल्ली के युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के साथ मारपीट कर दी। सिपाही ने उन्हें सही जगह गाड़ी खड़ी करने को कहा था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
दिल्ली के नरेला निवासी गौरी शंकर, मनीष, अतुल और नरेंद्र ने रविवार रात को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद प्रेम मंदिर के बाहर अपनी एसयूबी कार खड़ी कर दी थी। 
विज्ञापन


वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही विनोद कुमार ने गाड़ी को पार्किंग में खड़ी करने को कहा। आरोप है कि इस बात पर गौरीशंकर का सिपाही से विवाद हो गया। तभी गाड़ी से चारों लोगों ने सिपाही विनोद के साथ मारपीट कर दी।

इसमें सिपाही की वर्दी भी फट गई। यह देखा आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। चारों आरोपी भाग पाते तब तक पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


सिपाही विनोद के प्रार्थना पत्र पर वृंदावन पुलिस ने चारों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें