फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवती की हत्या, प्रेमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 22 Jan 2018 11:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रेमी ने युवती की हत्या की थी। पूछताछ में होश उड़ाने वाला राज खुला है। जानिए 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। गुलरिहा इलाके में अनुराधा की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गर्भवती होने के बाद युवती ने दोनों पर शादी के लिए अलग-अलग दबाव बनाया था, जिस वजह से युवकों ने मिलकर हत्या कर दी। 

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि 13 जनवरी की शाम करमहां टोला उमरपुर में पुलिया के नीचे युवती की हत्या कर फेंका गया शव मिला था। पास ही मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान त्रिलोकी की बेटी अनुराधा के रूप में हुई। 
विज्ञापन


गुलरिहा एसओ ओम हरि वाजपेयी और स्वाट प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह की संयुक्त टीम जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने रियाज नाम के युवक को हिरासत में ले लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में रियाज ने बताया कि अनुराधा से उसका प्रेम संबंध था। बाद में रंजीत सिंह से उसकी नजदीकी हो गई। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गयी। फिर उसने दोनों युवकों को गर्भ ठहरने के लिए जिम्मेदार बताकर ब्लैकमेल करने लगी। 

पहले तो युवकों ने गर्भपात के लिए समझाया, मगर जब युवती शादी करने के लिए जिद करने लगी तो दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 12 जनवरी को रंजीत ने युवती के फोन पर कॉल कर उसे गुलरिहा बाजार बुलाया। 

वहां से बाइक पर बैठाकर करमहां के टोला उमरपुर में नहर की पुलिया के पास लेकर पहुंचा, जहां रियाज पहले से मौजूद था। रियाज ने युवती को पकड़ लिया और रंजीत ने चाकू से गले पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। इसके बाद दोनों फरार हो गए। 

पुलिस हत्या में प्रयुक्त बाइक और चाकू बरामद कर लिया। बाइक रंजीत के बड़े भाई संतोष की बताई जा रही है, जो इस समय विदेश में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें