फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: तीन साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया रेप, गिरफ्तार

Mon, 09 Apr 2018 12:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नाबालिग बलात्कार
विज्ञापन

पुणे में तीन साल की मासूम का बलात्कार करने के जुर्म में पुणे ग्रामीण पुलिस ने 14 साल के नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। लड़के को देहू रोड से पड़ोस की लड़की का बलात्कार करने के मामले में पकड़ा गया है। यह घटना शुक्रवार की है। जब बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी।

विज्ञापन


देहू रोड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- शु्क्रवार सुबह लड़की अपने घर के सामने खेल रही थी। सुबह 10.30 बजे आरोपी लड़का वहां आया और बच्ची को अपने घर ले गया। घर ले जाने के बाद उसका रेप किया। जब लड़की ने रोना शुरू किया तो बच्ची की मां लड़के के घर पहुंची। बच्ची की मां के आते ही लड़का वहां से भाग गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा- लड़की की मां ने इस घटना के बारे में अपने पति को बताया। जिसके बाद शनिवार को घटना की शिकायत दर्ज हुई। लड़के पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 सहित पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें