प्रेम प्रसंग में दो नाबालिग लड़कियों और उसके नाबालिग भाई को गोरखपुर से भगाकर मुंबई लाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की मदद से गोरखपुर की पुलिस ने आरोपियों को नवी मुंबई से धर दबोचा। पुलिस आरोपियों को लेकर गोरखपुर रवाना हुई है।
ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच के यूनिट एक के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि बीते 31 अक्तूबर को गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के सोनोरा खुर्द गांव से दो नाबालिग लड़कियां व उनका भाई अचानक गायब हो गया था।
पढ़ें:- पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, पूछताछ में खोला बड़ा राज
घर वालों ने कैंपियरगंज पुलिस स्टेशन में प्रद्युम्न निषाद और अखिलेश जनार्दन निषाद पर दोनों लड़कियों और उसके भाई का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपी मुंबई और नवी मुंबई में हो सकते हैं।