फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरों में ऐसे हालत में मिले युवक-युवतियां, देखकर पुलिस के पैरों तले खिसकी जमीन

Wed, 13 Sep 2017 04:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
कॉलेज में पढ़ने वाले युवक और युवतियां होटल के कमरों में ऐसे आपत्तिजनक हालत में मिलेंगे, ऐसा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। जिस वक्त पुलिस ने होटल के कमरों में छापा मारा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़ें पुलिस ने कहां पर मारा छापा। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है।  रेलवे स्टेशन रोड स्थित रॉयल गेस्ट हाउस और आनंद गेस्ट हाउस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। महिला पुलिस के साथ होटलों के रूम की जांच की गई तो पढ़ाई के लिए कॉलेज की जगह होटल में पहुंचे युवक युवती पकड़े गए। पुलिस ने दस जोड़ों को पकड़ा है। 

पढ़ें:- होटल के कमरों में ऐसे हालत में मिले थे 52 से ज्यादा लड़के-लड़कियां, पुलिस भी हैरान


वहीं एक होटल से अवैध रायफल भी बरामद हुई।  पुलिस ने युवतियों को उनके घरवालों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। उधर, कैंट थाने में युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया  गया है। पुलिस दोनों होटल के मालिकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी क्राइम आलोक शर्मा का कहना है कि होटल मालिकों की संलिप्ता पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

युवती के पास मिला 80 हजार का मोबाइल

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
मंगलवार को होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर एसपी क्राइम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही होटलों में हड़कंप मच गया। दस जोड़ों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। 

पढ़ें:- सेक्स रैकेट की सूचना पर पुल‌िस ने गेस्ट हाउस में की छापेमारी, नजारा देख हैरत में पड़ गए

लड़कियों को मुंह बंधवाकर पुलिस लाइंस लाया गया और फिर महिला थाने लाकर उनके घर वालों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। पुलिस के पहुंचने पर कई जोड़े भागने की भी कोशिश करने लगे लेकिन तैयारी सी गई पुलिस से कोई बच नहीं पाया। पुलिस ने आनंद गेस्ट हाउस से अवैध रायफल भी बरामद की। रॉयल के मालिक राजेश चौबे, आनंद गेस्ट हाउस के मालिक सुरेंद्र त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एक युवती के पास से मिले महंगे मोबाइल को लेकर सभी दंग रह गए। उसके पास से मिले मोबाइल की कीमत 80 हजार रुपये है। उसके घरवालों को मोबाइल की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एक घंटे का वसूलते है 15 सौ रुपये

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
होटल में लड़का-लड़की के आने पर होटल मालिक जबरदस्त चार्ज भी लेते है। एक घंटे का 15 सौ रुपये तक वसूला जाता है। वे भी बिना नाम पते के दाखिल हो सकें इसके लिए आसानी से रकम दे देते हैं।

कॉलेज के बहाने होटल पहुंचती है युवतियां
कॉलेज के बहाने युवतियां होटल में दाखिल हो जाती हैं। चेहरे को ढक कर वह अपने दोस्त के साथ जाती हैं, और फिर कॉलेज खत्म होने के समय घर पहुंच जाती हैं जिसकी वजह से घरवालों को भी उनके करतूत की जानकारी नहीं हो पाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो
होटल में युगल के जाने की सूचना व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पिछले कुछ महीने से लोग फोटो को वायरल कर कार्रवाई की सिफारिश कर रहे थे। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दस युवकों को पकड़ा है। युवतियों को पुलिस ने घरवालों के सुपुर्द कर दिया है। कार्रवाई की जा रही है।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें