फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई हैकिंग नहीं, फिर भी बैंकों से गायब हुए पैसे

विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन
फिलीपिंस में लोगों के अकाउंट से पैसे गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है। बैंक ऑफ फिलीपिंस का कहना है कि बैंकिग व्यवस्था में एक बड़ी खराबी के कारण लोगों के बैंक अकाउंट से अनाधिकृत तरीके से पैसे निकाले या जमा किए गए है। बैंकों में बड़ी संख्या में लेनदेन होने की खबरें हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उनके बैंक अकाउंट लगभग शून्य तक पहुंच गए हैं। बैंक ऑफ फिलीपिंस (बीपीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीज़ार कुंसिंग ने बुधवार सुबह एस स्थानीय टेलीविजन चैनल पर इसके लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, "कोई हैकिंग नहीं हुई, ये एक अंदरूनी समस्या है।" उन्होंने एएनसी से कहा, "हम अगले कुछ घंटों में पैसे दोबारा जमा कर दिए और जो पैसे काट लिए गए हैं, वो ठीक करने की कोशिश कर रहे है।"

बैंक खाताधारकों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्होंने चार हज़ार से एक लाख पेसो तक खो दिए हैं।  ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में बीपीआई ने कहा कि कुछ लोगों को दिखा होगा कि कुछ लोगों के खाते से दो बार पैसे कट गए हैं और कुछ के अकाउंट में दो बार पैसे जमा हो गए हैं।  बीपीआई ने कहा है कि हालात काबू में आने तक इलेक्ट्रॉनिक बैंकिग सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद बैंक के कई ग्राहकों ने कहा कि वो अपने खाते पर बैलेंस भी चेक नहीं कर पा रहे हैं और वो जान नहीं पा रहे कि वो प्रभावित हैं भी या नहीं। बैंक की सालाना रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार देश में उनके 80 लाख ग्राहक हैं और साल 2016 के आख़िर तक बैंक में 14 खरब पेसो जमा थे। मनीला स्थित स्टॉक मार्केट में गुरुवार सुबह बीपीआई के शेयर में 2 फीसद की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें