विदेशों में जमा पीटर-इंद्राणी के धन जांच हो सकती है
- फोटो : gettyimages
हृदयविदारक शीना बोरा हत्याकांड में अपनी ही बेटी के मुख्य आरोपी मुखर्जी दंपति के विदेशों में जमा धन की जांच हो सकती है। बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत में सीबीआई ने हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर और अमेरिका में पीटर और इंद्राणी मुखर्जी के जमा धन जांच करने के लिए अर्जी दी।
टाइम्स ऑफ इडिया की खबर के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ने सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और अमेरिका में दोनों के धन की जांच के लिए राजनयिक प्रक्रियाओं के जरिए बात रखने की अपील की। अर्जी में कहा गया कि इन देशों को पत्र लिखकर केस में सहयोग देने को कहा जाए।
अदालत से स्वीकृति मिलते ही राजनयिक प्रक्रिया से गुजरते हुए पत्र सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और अमेरिका के न्यायिक प्राधिकरणों को भेज दिए जाएंगे।
सीबीआई को शक है कि कहीं शीना की हत्या आर्थिक हितों के लिए तो नहीं कर दी गई?
जांच एजेंसी ने कोर्ट में बताया कि पीटर और इंद्राणी ने करीब नौ सौ करोड़ रुपए नौ कंपनियों के जरिए 9एक्स मीडिया से निकाले थे। सीबीआई ने दावा किया निकाले गए नौ सौ करोड़ रुपए मुखर्जी जोड़े ने कई कंपनियां बनाकर खर्च किए। जांच एजेंसी की मानें को नौ कंपनियों में शामिल एक आइएनएक्स के तार सिंगापुर में शीना बोरा के एचएसबीसी के खाते से जुड़े थे।
सीबीआई ने अदालत को बताया कि डीबीएस बैंक में काम करने वाली महिलाकर्मी ने इंद्राणी को सलाह दी थी कि सिंगापुर में शीना के नाम से एचएसबीसी में खाता खुलवाए। सीबीआई की मानें तो पूछताछ के दौरान पीटर ने भी ये बात कबूली कि इंद्राणी ने शीना के नाम से हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर में एचएसबीसी और अन्य बैंकों में खाते खुलवाए थे।