फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के लिए चुराया मोबाइल, पहुंचा जेल

Thu, 14 Apr 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
देहरादून जिले के सेलाकुई में प्रेम जाल में फंसकर एक इंसान न जाने क्या-क्या कर गुजरता है ऐसा ही एक वाक्या क्षेत्र में घटित हुआ। जिसमें एक युवक ने अपनी प्रेमिका की इच्छा पूरी करने के लिए मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से ही तीन मोबाइल चुरा लिए।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस के हत्थे चढ़े इस आशिक को बुधवार की सुबह मुख्य बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान आरोपी युवक से चोरी के मोबाइल भी बरामद हुए। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को सेलाकुई निवासी अजहर पुत्र गुलशेर अहमद की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से तीन मोबाइल चोरी हो गए थे। मामले में अजहर ने सेलाकुई चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह चौकी प्रभारी भुवन चंद को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मुख्य बाजार में चोरी के मोबाइल बेचने के लिए प्रेमनगर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसे मुख्य बाजार से धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए।

मोबाइल के बारे में पूछे जाने पर युवक इधर-उधर की बातें करने लगा। लेकिन, सख्ती से पूछे जाने पर उसने चोरी की बात कबूल की। उसकी पहचान सद्दाम पुत्र नसीम निवासी नौगांवा अमरोहा जेपी नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

सेलाकुई में किराए के मकान में रहने वाले इस आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी प्रेमिका ने उससे मोबाइल की डिमांड की थी। इसके लिए वह मोबाइल रिपेयर की दुकान में गया। जब दुकानदार अन्य ग्राहकों के बीच उलझा हुआ था। तब उसने हाथ की सफाई दिखाकर तीन मोबाइल और गल्ले में रखी 1500 रुपये की नकदी चुरा ली। वह चोरी किए मोबाइलों को बेच कर प्रेमिका को अच्छा मोबाइल देना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें