शीना बोरा हत्यांकाड में जेल की हवा खा रहे पूर्व मीडिया मुगल पीटर मुखर्जी की पूर्व पत्नी ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
सीबीआई गवाह के रूप में सामने आईं पीटर की पूर्व पत्नी ने कहा कि पीटर के पास नैतिकता जैसी कोई चीज नहीं है। वह अपने जीवन में कई महिलाओं से संबंध बना चुका है। पीटर हमेशा ही लेट नाइट पार्टीज और जवान महिलाओं का शौकीन रहा है।
उन्होंने दावा किया कि यही एक कारण था, जिसकी वजह से उन्होंने पीटर से रिश्ता तोड़ लिया था। सीबीआई ने बुधवार को पीटर की पूर्व पत्नी को गवाह के तौर अदालत में पेश किया था।